दूनिया का सबसे बडा गोबी उगाने वाली महीला

वैसे बात हरी सब्जियों की करी जाए तो वह इंसान के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। शाकाहारी होना भी इंसान की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। आज भी भारत जैसे देश में ज्यादातर लोग हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। फ्रेश सब्जियों का सेवन करने के लिए कुछ लोग तो अपने घरों में भी सब्जियां उगा लेते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने उगाई हद से बढ़ी गोभी

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने सब्जियां उगाने के चक्कर में इतनी ज्यादा बढ़ी गोभी उगा दी जिसे देखकर किसी भी व्यक्ति के होश उड़ जाएं। इस गोभी की खसियत ये है कि इसे उगाने के लिए इस महिला ने पूरे नौ महीने कड़ी मेहनत की है और इस गोभी को तमाम कीड़े-मकोड़े से बचाते हुए गोभी को उगाया है।

इस गोभी का आकार किसी इंसान के बराबर है। खबरों से मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्टे्रलिया की रहने वाली रोजमैरी नॉखुड और उनके पति सीन केडमैन ने इस गोभी को उगाने में काफी मेहनत की है। ये कपल जैक्स मार्श में रहता है।
इस महिला ने पिछले साल अप्रैल में अपने ईको-टूरिज्म गेस्टहाउस में विशालकाय सब्जियां उगाने की शुरूआत की थी। नॉखुड ने कहा कि इस तरह के प्रयोग हमेशा सफल नहीं हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयोग सिर्फ गर्मी के शुरू होने से पहले ही किए जा सकते हैं। इतनी बड़ी और अच्छी गोभी उगाने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ अच्छे मौसम को जाता है। इस गोभी को उगाने में इस महिला ने कड़ी मेहनत और खूब रखरखाव किया जिसकी वजह से ये गोभी तेजी से विकसित हो।
इस महिला ने बताया कि गोभी को बढ़ा करने के लिए उन्होंने एक तार की बाढ़ बिछाई उन्होंने एक बारीक जाल के नीचे रखा ताकि गोभी को कीड़े-मकोड़ों से बचाया जा सके। वहीं महिला ने बताया कि गोभी इतनी बड़ी है कि आप इसे करीब दो हफ्तों तक आराम से खा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना के चरण

कोविद 19 का इतिहास कहाँ से शुरू हुआ

Top 10 way to earn money India